Pakur News: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में मोटरसाईकल दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के डूमरचीर-आलूबेडा सड़क मार्ग के बाघापाड़ा गाँव के समीप मोटरसाईकल दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घयाल व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ उपस्थित डॉ. नसीम अहमद ने दोनों घायलों का इलाज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल नाजिर हांसदा उम्र (30) और हुंकार मुर्मू उम्र (20) आलूबेडा गाँव नीचे टोला के निवासी हैं। दोनों डूमरचीर हटिया से आलूबेडा वापस अपने घर की और लोट रहे थे। घर जाने के क्रम में बाइक की गति तीव्र होने के कारण बाघापाड़ा गाँव के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटना हो गया।जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों के शरीर में एवं थोड़ी सिर पर चोट आई हैं।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें