ग्राम समाचार जामताड़ा:
वरिष्ठ नेता सह जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने नगर पंचायत जामताड़ा के द्वारा किया जा रहा सैनिटाइजेशन का काम की प्रशंसा करते हुए कहा, यह काफी सराहनीय कार्य है। लोगों ने विश्वास कर अध्यक्ष श्रीमती रीना कुमारी को नगर पंचायत का नेतृत्व करने का दायित्व सौंपा है और मुझे लगता है वह अपने दायित्वों का पालन अच्छे से कर रही है एवं आशा है भविष्य में भी नगर पंचायत जामताड़ा लोगों की हर समस्या के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें