Jamtara News स्कूल प्रांगण को सैनिटाइज करने को लेकर प्राचार्य ने नप अध्यक्ष को दिया धन्यवाद


                            फोटो- प्राचार्य जीएन खान

ग्राम समाचार जामताड़ा:
सैनिटाइजेशन के दौरान सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के प्राचार्य जीएन खान द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना कुमारी को धन्यवाद दिया गया, उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर अध्यक्ष महोदय श्रीमती रीना कुमारी तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएवी स्कूल प्रांगण को पूरी तरह सैनिटाइज किया। प्राचार्य श्री जीएन खान ने विशेष रुप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री वीरेंद्र मंडल को भी धन्यवाद दिया कि उनके नेतृत्व में यह काम पूरा हो सका। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रांगण को सैनिटाइज करना आवश्यक था क्योंकि औपचारिक कार्यों के वजह से स्कूल कर्मचारी एवं अभिभावक गण निरंतर स्कूल आते जाते हैं, साथ ही ऑनलाइन शिक्षा के लिए भी शिक्षक स्कूल आते रहते हैं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें