Pakur News: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल

ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार देर शाम को कालाझोर में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना में सुचना दी गई।  सूचना मिलते ही संध्या गश्ती में डियूटी कर रहे एएसआई उदय सिंह सहित पुलिस बल कालाझोर पहुँचकर घटना की जानकारी ली। आनन-फानन में घायल युवक को पीसीआर वैन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा सीएचसी में उपस्थित डॉ. नसीम अहमद ने घायल युवक का प्राथमिक ईलाज कर सदर रेफर कर दिया गया। प्राप्तजानकारी के अनुसार घायल लखीराम टुडू (20)पिता बुद्धिराय टुडू लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करणघाटी गांव का निवासी है। पिता बुद्धराय टुडू ने बताया कि लखीराम टुडू कालाझोर दवा लाने के लिए गया हुआ था। दवा लेकर वापस घर जाने दौरान साईकल बचाने के क्रम में बाइक अंसतुलित होकर दुर्घटना हुई हैं।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें