ग्राम
समाचार जामताड़ा:
अनुबंध
कर्मियों की एकमुश्त समायोजन को लेकर रेखा कुमारी जिला अध्यक्ष सह प्रदेश संयुक्त
सचिव एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ जामताड़ा द्वारा नाला विधानसभा क्षेत्र के
विधायक रविंद्र नाथ महतो विधानसभा अध्यक्ष झारखंड सरकार रांची को राज्य में
कार्यरत अनुबंध कर्मियों को एकमुश्त समायोजन को लेकर ज्ञापन सौंपा। लिखित ज्ञापन
में चिकित्सा कर्मियों ने कहा है कि अन्य राज्यों की भांति झारखंड में भी अनुबंधित
पारा चिकित्सा कर्मियों को सीधा समायोजन किया जाए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र मे क्रोना वायरस के
संक्रमण बीमारी में भी हर समय लोगों का सेवा देने का काम कर रही है। रेखा कुमारी का कहना है कि राज़्य के स्वास्थ्य
विभाग में अगर सब से पीड़ित और शोषित वर्ग है तो वह अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी ही हैं,
चाहे सुविधा की बात हो या मानदेय का हो अनुबंध कर्मी ही है। स्वास्थ्य विभाग में
एएनएम जीएनएम लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एक्स- रे,
टेक्निशियन, रेडियोग्राफर, नेत्र सहायक
आदि बरसों से अनुबंध पर सेवा देते आ रहे हैं, जो अनुबंध चिकित्सा कर्मी विभाग में
देश के रीढ़ माने जाने वाले वह हमेशा अपनी जान की जोखिम में डालकर देश एवं राज्य
के सुदूर क्षेत्रों में अनुबंधित कलंक को लेकर सेवा दे रहे हैं, इसके बावजूद भी
अनुबंध चिकित्सा कर्मियों का स्थिति दयनीय बनी हुई है। संस्थान में एक ही पद पर
विभिन्न मानदेय पर काम करने से और संस्थान में अनुबंध का कलंक झेलने से आर्थिक एवं
मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। जिला अध्यक्ष का कहना है कि नई नौकरी के लिए अब
उम्र सीमा भी समाप्त हो चुकी है और इस उम्र में वर्तमान छात्रों के साथ बैठकर
लिखित परीक्षा देना असंभव है। इस दौरान माननीय विधानसभा अध्यक्ष झारखंड सरकार
रांची से नाला विधानसभा क्षेत्र विधायक से अनुरोध करते हुए कहां गया कि अपने अस्तर
से अनुबंध कर्मियों के एकमुश्त समायोजन को लेकर सरकार से वार्ता की जाए क्योंकि
वर्तमान सरकार की चुनावी घोषणा अनुबंध कर्मियों को एक मुह समायोजन करने का भी था,
इसी उम्मीद में अनुबंध कर्मी आशान्वित है। संचिका संख्या 10 पारा मेडिकल दिनांक 7
जुलाई 2012 रांची दिनांक 30 जनवरी 2014 के तर्ज पर सीधा समायोजन किया जाए। माननीय
अध्यक्ष महोदय ने आश्वस्त किया कि कुछ तकनीकी कारणों से विलंब हो रहा है जल्द ही
आप लोगों की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। रेखा कुमारी ने आस्था व्यक्त
करते हुए कही यह गरीब की सरकार हम सभी अनुबंधित चिकित्सा कर्मियों का दुख दर्द
वेदना को समझ कर गंभीरता पूर्वक समायोजन पर विचार करेगी, जिसके लिए हम सभी
अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी आभारी रहेंगे।
अरविंद ओझा, ग्राम
समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें