ग्राम समाचार, पाकुड़। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा है. प्रभावशाली इसलिए कि जनादेश, शासन की गति, सरकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच ,मजबूत बुनियादी ढांचा और दशकों से लटके हुए मुद्दो के समाधान को उच्च प्राथमिकता दी गई. चुनौतीपूर्ण इसलिए कि कोविड 19और अम्फान चक्रवात ने जो अभूतपूर्व संकट खड़े किए,उससे दुख और विपदा तो आई ही साथ ही भारी नुकसान हुआ. लेकिन आज देश में एक निर्णय लेने वाली उत्तरदायी सरकार है जो इस चुनौतीपूर्ण समय से देश को बाहर निकालने का सामर्थ्य रखती है. पूूर्व एक वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। इस दौरान सदियों से लटके कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं। पिछले एक साल में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर इसे भारत का अभिन्न अंग बनाया।अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर को दशकों तक केवल आतंकवाद, अलगाववाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद दिया। यह अनुच्छेद हटने के बाद पूरा यकीन है कि केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेंगे। , जब जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होंगे, विकास होगा, राज्य में समृद्धि और शांति स्थापित हो होगी । वहीं मुस्लिम बहनों के लिए अभिशाप बने ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी बनाकर सभी मां बहनों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया।तीन तलाक बिल पारित होने के बाद मुस्लिम महिलाओं के न्याय और सम्मान की दिशा में एक ऐसी सफलता हासिल हुई जिसकी प्रतीक्षा दशकों से थी। मिस्फीका हसन ने कहा कि कोरोना के दौरान भी केंद्र सरकार के नेतृत्व मे भारत ने दुनिया को राह दिखाई है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक पैकेज घोषित कराया, जो रोजगार, कृषि, युवाओं, महिलाओं के लिए सहायक साबित हो रहा है। लॉक डाउन के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 माह का अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के खाते में ₹500, किसानों के खाते में ₹2000 भेजे जा चुके हैं। 8 करोड़ महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर निशुल्क दिए गए। मोदी जी के नेतृत्व में स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। वोकल फोर लोकल नारे के साथ देश में स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
ग्राम समाचार, बिक्की भगत पाकुड़

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें