Pakur News: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में टेम्पू का संतुलन बिगड़े से सात मजदुर घायल

ग्राम समाचार, पाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा -कुंजबोना मुख्य पथ पिडब्लूडी सड़क लाब्दाघाटी के पास मंगलवार देर शाम को अनियंत्रित होकर टेंपू पलटने  से सात व्यक्ति घायल हुए।स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल दल-बल के साथ घटना स्थल में पहुँचकर मामले की जानकारी ली।एवं सभी घायलों को लिट्टीपाड़ा सीएचसी पहुँचाया।जहा सीएचसी में उपस्थित चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुशलता एक्का एवं स्वास्थ्य कर्मी द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया ।साथ ही प्रभारी ने बताया कि  सभी लोगों को हलकी चोट हुई है।सभी घायलों का  प्राथमिक उपचार कर दवा देकर सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी व्यक्ति पाकुड़ थाना क्षेत्र के  सकरघटा गांव के निवासी है। एवं वे सभी मजदूर गोड्डा जिला के अडानी पावर प्लांट में कार्यरत थे।वे गोड्डा से मजदूरी का काम कर वापस अपने घर पाकुड़ की और लौट रहे थे। तभी लबदाघाटी में  टेम्पू का संतुलन बिगड़ने वह जा पलटा जिससे टेम्पू में सवार सभी मजदूर घायल हो गए।दुर्घटना में  टेंपू चालक भी घायल हो गया।‌जिसमें टेम्पू में सवारी कर रहे  अब्दुल कादिर(30वर्ष),कयुब सेक शेख(28वर्ष),अजमाइएल शेख(34वर्ष),असमुदिन शेख(25वर्ष), रफीकुलशेख(28वर्ष)अयूबशेख(23वर्ष) गोड्डा निवासी सह  टेम्पू चालक शमसाद अंसारी (32वर्ष) शामिल है। 

ग्राम समाचार जितेन मंडल लिट्टीपाड़ा


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें