ग्राम समाचार, भागलपुर। कहलगांव विधायक सदानंद सिंह ने सन्हौला प्रखंड क्षेत्र में तीन ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। ग्रामीण सड़कों मे लगभग 3 करोड़ 10 लाख की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनने वाली मुख्य पथ का शिलान्यास होने से यहाँ के ग्रामीणों में खुशी देखी गयी। इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता ई शुभानंद मुकेश एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया। शिलान्यास के पश्चात विधायक सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग से बनने वाली ग्रामीण संपर्क पथ का निर्माण होने से स्थानीय लोगों की कठिनाईयां दूर हो जाएगी। विधायक श्री सिंह ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है, कुछ ऐसे शेष सड़कें है जिसका सेंक्सन जल्द ही हो जाएगा। क्षेत्र के भवानीपुर गांव से सठियारी बमिया गांव तक 1 करोड़ 14 लाख 90 हजार की लागत से, सुरमनिया गांव में काली स्थान से डेड़ किलोमीटर पथ 83 लाख की लागत से, हेमजाचक से चखमजा तक 1.6 किलोमीटर 1 करोड़ 13 लाख की लागत से हनवारा खड़हरा मुख्य पथ में जुड़ने वाली सड़क का निर्माण होना है। इस दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सौकत अंसारी, कोषाध्यक्ष विनय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विजय मंडल, सन्हौला मुखिया प्रतिनिधि भानू यादव, बड़ी-नाकी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्तकीम, बोड़ा-पाठकडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य दिनेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें