ग्राम समाचार, भागलपुर। करोना जैसी महामारी में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक भुवानियां की ओर से चलाए जा रहे एक लाख मास्क का वितरण कार्यक्रम के दशवें दिन बुधवार को दीपक भुवानियां ने जदयू के सभी साथियों और वार्ड 22, वार्ड 21 के पार्षद संजय सिन्हा, कमल जायसवाल के साथ शंकर टाकीज चौक से कांग्रेस भवन होते हुए, स्लम बस्ति, घाट किनारे रहने वाले लोगों के बीच, आर्य समाज मंदिर में, आदमपुर थाना, हथिया नाला होते हुए बूढानाथ चौक तक समाज के लोगों के बीच 5000 पीस मास्क का वितरण किया गया। मास्क वितरण में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अभिजीत गुप्ता, उमा मोदी, चन्द्रमा प्रसाद, बसन्ती देवी, आनन्द कुमार, शशि शेखर, अशोक राय, मनोज गुप्ता, विमल कुमार, अजय राय, पवन सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौके पर दीपक भुवानियां ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए योजना पर लगातार काम चल रहा है। कोरोना जैसी बीमारी में आम लोगों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला व नगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है की मास्क बाँट कर लोगों को जागरूक करें की करोना जैसी बीमारी से बचने के लिए मास्क पहना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि संकट के इस वक्त सबको हाथ से हाथ मिलाकर काम करने की आवश्यकता है।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें