Pakur News: उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर एसडीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान




ग्राम समाचार पाकुड़,ब्यूरो रिपोर्ट:-   कोविड-19 के संक्रमण से बचने को लेकर लॉकडाउन 5 एवं अनलॉक 1 का कड़ाई से जिले में अनुपालन कराया जा रहा है। एसडीओ प्रभात कुमार ने पुरानी डीसी ऑफिस के पास वाहन जांच अभियान चलाया।एसडीओ प्रभात कुमार आज मोटरसाइकिल में दो लोड,बिना मास्क,बिना हेलमेट पहनकर चलाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की है। यहां तक कि ऑटो में तीन से अधिक यात्री ले जा रहे ऑटो को भी जब्त किया गया है। एसडीओ ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन पर ही चलने का अपील कर रहे हैं ताकि किसी को भी परेशानी न हो।
उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने शुक्रवार को जिले में बनाए गए विभिन्न चेक पोस्टों पर सख्ती से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को लॉक डाउन के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा।
इसके बाद जिले में वाहन जांच अभियान चलाया गया जहां दो पहिया वाहनों पर दो लोग सवार थे उन पर कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन ने वाहनों के दस्तावेज की भी जांच की गई पुरानी डीसी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान में कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन ने 42 दो पहिया वाहनों को चालान काटा।
उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जिला वासियों से लॉक डाउन 5 एवं अनलॉक 1 में मिली सीमित छूट का समझदारी से उपयोग करने को कहा। कहां कि बहुत जरूरी न हो तो सड़कों पर नहीं निकले लॉक डाउन का अनुपालन करें और जिला प्रशासन का सहयोग करें।
 -:आर. के. पाण्डेय, ग्राम समाचार, पाकुड़:-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें