Nala News (Jamtara) विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न जगहों में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया



ग्राम समाचार नाला:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर वन विभाग के द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास परिसर, प्लस टू उच्च विद्यालय नाला सहित विभिन्न जगहों में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वीडियो सुनील कुमार प्रजापति, रेंजर प्रमोद कुमार, पुलिस निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय, प्रमुख जियाराम हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली समाजसेवी समर माजी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक गोल्डी भगत, आदि मौजूद होकर वृक्षारोपण किए वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, अभय कुमार झा आदि सबों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि नाला वन क्षेत्र में कुल 31500 पौधा लगाने का लक्ष्य है।
गौतम ठाकुर, ग्राम समाचार, नाला
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें