ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी काराओं में ई- मुलाकात की व्यवस्था प्रारंभ की गई है।बंदी के परिजन मुलाकात हेतु किसी भी प्रज्ञा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करा कर,ई- मुलाकात की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। मुलाकात की सुविधा प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा अपराह्न 2:00 बजे से 4:30 बजे तक उपलब्ध रहेगा। उक्त ई:- मुलाकात के लिए प्रज्ञा केंद्र से समय टाइम स्लॉट आरक्षित कराने के पश्चात ही ई- मुलाकात कराया जाएगा।ई-मुलाकात की अवधि अधिकतम 15 मिनट की होगी। अधिकतम तीन व्यक्ति एक बार में प्रज्ञा केंद्र से मुलाकात कर सकेंगे। सभी व्यक्तियों का फोटो आईडी लाना आवश्यक होगा जिसे प्रज्ञा केंद्र के द्वारा अपलोड किया जाएगा।
इस निमित्त प्रज्ञा केंद्र के द्वारा प्रति मुलाकात 30.00 रुपया मात्र लिया जाएगा।जीएसटी का चार्ज अलग से वहन करना होगा।पुनः झारखंड राज्य के काराओं में सिमित बंदियों के परिजनों से अनुरोध है,कि ई:-मुलाकात की सुविधा का उपयोग करें एवं कारा पर जाकर मुलाकात की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।वर्तमान में कोविड-19 के फलस्वरुप अगले आदेश तक कारा के मुलाकाती कक्ष से मूलाकात पूर्णत: बंद है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें