Pakur News: महेशपुर साईकल से घर जा रहे पति पत्नी सड़क पर ठोकर लगने से पत्नी घायल

ग्राम सामचार, पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के मालधाड़ा गांव के पास शुक्रवार को साइकिल से घर जा रहे पति-पत्नी के सड़क पर ठोकर लगकर गिरने से पत्नी के सिर में गहरी चोट लगने से घायल हो गई है। उक्त घटना के बाद घायल पत्नी को पति द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में घटना के बावत पति फिलीप हांसदा बासकेंद्री गांव निवासी ने बताया कि वह साइकिल पर अपनी पत्नी एलिजाबेथ मुर्मू को लेकर नूनबट्टा गांव से अपने घर बासकेंद्री गांव जा रहा था। इसी दरम्यान मालधाड़ा गांव के पास पुल के पास ठोकर लगने से वे दोनों साइकिल से सड़क पर गिर पड़े। जिससे उसकी पत्नी के सिर पर चोट लगी है। सीएचसी महेशपुर में डा0 रवींद्रनाथ ने जख्मी महिला के सिर पर लगी  चोट की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।

ग्राम सामचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें