ग्राम सामचार, पाकुड़। महेशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीश्री 1008 बूढा बाबा शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयसेन बेसरा के नेतृत्व में किया गया। वही नेता जयसेन बेसरा ने बताया कि यह संदेश देना चाहता हूं, कि जिस प्रकार आज के दिन वैष्विक तापमान का वृद्धि हो रहा है, लोग अंधाधुंध अंधे होकर विकास के पीछे भाग रहे हैं। वैसे दौर में आज वृक्ष लगाना बहुत ही महत्वपूर्ण है, यदि हम पर्यावरण में ध्यान नही दिए पर्यावरण को संतुलन नही बनाकर रखे तो आने वाले पीढ़ियों को अनेक प्रकार का सामना करना पड़ेगा। मौके पर संदीप भगत, देवराज तिवारी, बीरबल मंडल, बिक्की भगत, गुड्डू भगत, आसुतोष साहा, गोपाल भगत, शिबू भगत सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्राम सामचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें