Pakur News: पाकुड़ झामुमो नगर कमेटी का विस्तार सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने किया

ग्राम समाचार, पाकुड़। झामुमो जिला कार्यालय में बुधवार को  सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान में रखते हुए झामुमो नगर कमेटी की एक बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर शहर में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। नगर कमिटी को मजबूत करने में जुट जाने को कहा गया। बैठक में सर्वसम्मति से नगर कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें झामुमो कार्यकर्ता मनोज ठाकुर को नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं रियाज अंसारी को नगर सचिव बनाया गया है। जबकि नगर उपाध्यक्ष वंशराज गोप, आफताब अहमद उर्फ पिकलु, संयुक्त सचिव देवानंद टुडू, कोषाध्यक्ष शाहनवाज इकबाल उर्फ पिंटू को सर्वसम्मिति से जेएमएम जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, जिला युवा सचिव उमर फारूक, जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम, अल्पसंख्यक जिला सचिव वीरेंद्र घोष, प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, प्रखंड सचिव पंचलाल यादव, नूर आलम, कीड़ा मोर्चा के संयोजक प्रकाश सिंह, समीम अंसारी, तनवीर हुसैन, राजा हांसदा, कमरुद्दीन शेख सहित अन्य मौजूद थे।

ग्राम समाचार, बिक्की भगत पाकुड़


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें