Rewari News : रा. व. मा. विद्यालय बीकानेर के स्टाफ ने घर-घर जाकर ई-लर्निंग फीडबैक लेने व शंका समाधान हेतु अभियान चलाया

बीकानेर विद्यालय के शिक्षक घर घर जाकर होम वर्क चेक करते हुए. 

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर के प्राचार्य मनोज कुमार के दिशा-निर्देशों पर विद्यालय के स्टाफ सदस्यो ने घर घर जाकर ई-लर्निंग की  फीडबैक लेने तथा शंका समाधान हेतु अभियान चलाया। डोर टू डोर अभियान के तहत गाँव लिसाना व घासेड़ा के विद्यार्थीओ का होमवर्क चेक करना, दाखिला सुनिश्चित करना, एडुसेट के माध्यम से शिक्षण कार्य को लेकर व्यवस्था दुरुस्त करना, कोरोना के प्रति  लोगो को जागरूक करना, मास्क वितरित करना आदि कार्यो का समावेश रहा। प्रवक्ता नेमपाल व बालकृष्ण ने विद्यार्थीओ का होमवर्क चेक करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थीओ को नियमित रूप से भेजी जा रही शिक्षण सामग्री को ध्यान से देखकर समझकर गृहकार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने  विद्यार्थीओ की मोबाइल, टेलीविज़न न होने की स्थिति में अपने नजदीकी सहपाठी के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थीओ को किसी भी शंका या समस्या के समाधान हेतु सम्बंधित अध्यापक को फोन पर सम्पर्क कर समाधान पाने हेतु प्रेरित किया । समाजशास्त्र प्रवक्ता हर्षकुमार ने कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए मास्क वितरित किए। उन्होंने बताया कि अब हमें घर में रहकर पढाई के साथ साथ   कोरोना से भी बचाव करना है। उन्होंने बताया कोरोना से बचने के लिए नियमित योगाभ्यास, सोशल डिस्टेंसिंग, बार-बार हाथ धोना तथा स्वच्छता आदि का ध्यान रखना अनिवार्य है। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी आदि प्राणायाम कर अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाकर अपने आप को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने बताया जहां तक संभव हो सके घर में ही रहे जरूरी हो तो ही बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करे। मुह व नाक को ढक कर काफी हद तक कोरोना से बचा जा सकता है। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें