ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया विद्या भारती झारखंड के निर्देशानुसार रविवार को उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में पठन-पाठन करने वाले बच्चों के परिवारों में अध्यात्मिक एवं नैतिक शिक्षा के तहत सरस्वती वंदना के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट मैं अभी अपना घर ही विद्यालय है, ऑनलाइन व्हाट्सएप एवं अन्य माध्यम से घर पर ही पठन-पाठन के कार्य चल रही है, घर का वातावरण भी विद्यालय के अनुकूल बने इस उद्देश्य से यह प्रयास किया गया इसमें हमारे अभिभावक भी अपने बच्चे बच्चियों के संग बैठक बंदना किए, सच भी है कि प्रथम पाठशाला तो हमारा घर ही है, और शिक्षक शिक्षिका हमारे माता-पिता लगभग एक सौ परिवारों के बीच यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें