Bhagalpur News:शोध पत्रिका आर्यभट्ट के नए अंक का प्रकाशन जून के अंतिम सप्ताह तक

ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के कौशल्या इंस्टिट्यूट ऑफ डेवेलपमेंट स्टडीज (किड्स) से प्रकाशित होने वाली शोध पत्रिका आर्यभट्ट गवेषणा इंटरनेशनल पत्रिका के नए अंक का प्रकाशन इस माह के अंत तक कर लिया जाएगा। जर्नल के प्रधान सम्पादक व प्रताप यूनिवर्सिटी राजस्थान के पूर्व कुलपति प्रो. उग्रमोहन झा ने बताया कि आर्यभट्ट गवेषणा पत्रिका का प्रकाशन शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर किया जा रहा है। यह पत्रिका त्रैमासिकी है। प्रत्येक तीन महीनों पर इसका प्रकाशन होता है। विभिन्न विषयों के चुनिंदा आलेखों को इसमें जगह दी जाती है। डॉ झा ने बताया कि पत्रिका पियर रिव्यूड है और आईएसएसएन नम्बर प्राप्त है। प्रधान संपादक प्रोफेसर उग्रामोहन झा ने बताया कि आर्यभट्ट शोध पत्रिका में समाज विज्ञान, मानविकी, शिक्षा, लॉ, विज्ञान, वाणिज्य सहित अन्य संकायों से जुड़े शोध आलेखों को प्रमुखता से जगह दी जाती है। आर्यभट्ट गवेषणा पत्रिका के एडिटर डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि कोविड-19 का स्पेशल अंक भी जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। जिसमें कोविड-19 की समस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों के आलेख प्रकाशित किये जायेंगे। जून के अंतिम सप्ताह तक इस विशेषांक को प्रकाशित करने की योजना है। पत्रिका से सम्बंधित आलेख एडिटर के ईमेल पर भेजा जा सकता है। आलेख हिंदी या अंग्रेजी में स्वीकार किये जाएंगे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

  1. आपके आर्यभट्ट गवेषणा पत्रिका Multidisciplinary International Research Journal में इतिहास का शोध आलेख प्रकाशित कराने हेतु क्या नियमावली है कितने दिन में मिलेगा और शुल्क से संबंधित जानकारी देने की कृपा करें।

    जवाब देंहटाएं