Bhagalpur News:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के द्वारा राहत सामग्री वितरण का कार्य जारी

ग्राम समाचार, भागलपुर। कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन के बाद से अभी तक सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण करा रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने रविवार को कहा कि क्षेत्र के हर एक जरूरतमंद के बीच राहत सामग्री पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मोबाइल वैन के जरिए और फोन कॉल आने पर हमारे कार्यकर्ता घर तक पहुंच कर लोगों को राशन दे रहे हैं। लॉक डाउन में जिस तरह से लोगों को कठिनाई का सामना पडा है उसे दूर करने की कोशिश हो रही है। जिसके रोजी रोजगार पर असर पड़ा है में उसके साथ कंधे से कंधे मिला कर खड़ा हूं। इसी कड़ी में राहत सामग्री का वितरण रविवार को भी किया गया। जिसमें दिव्यांग और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाया गया।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें