ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर सोनारपाड़ा मुख्य पथ से होंडा बाइक शोरूम के ठीक सामने शुक्रवार को बाइक से असंतुलित होकर गिरने से बाइक चालक सिराजपुर निवासी रफीउद्दीन शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। वही आसपास के ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल महेशपुर लेकर गया। जहां डा0 सुजाता सिंह ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। उक्त घटना के बाद महेशपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर महेशपुर थाना ले आया।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें