Pakur News: अमड़ापाड़ा 19 प्रवासी श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच कर होम क्वरंटाइन किया गया
ग्राम समाचार पाकुड़। ब्योरो रिपोर्ट:- अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कुल 19 प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य जाँच किया गया। मेडिकल ऑफिसर टीम के द्वारा सभी मजदूरों का थर्मल स्क्रिनिग किया गया। सभी मजदूर उत्तरप्रदेश,मिजोरम,पश्चिम बंगाल,बिहार से घर वापसी किये हैं। सभी प्रखंड क्षेत्र के तालझारी,दुधाजोड़,मोरियो,बाधापाड़ा, सलपतरा,बड़ा बास्को,आमझारी,खांडोकाटा गाँव के निवासी है। मेडिकल ऑफिसर टीम ने सभी मजदूरों को होम क्वारंटाईन में रहने की सलाह दी गई। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया। वहीं सभी को घर में फिजिकल दुरी बनाकर रहने की सलाह दी गई। किसी तरह की लक्षण पाए जाने पर तुरंत जारी किए गए नम्बर या नजदीकी सहिया, एएनएम से संपर्क करने के लिए कहा गया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें