ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर साप्ताहिक हाट परिसर में शनिवार को एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी करते वक्त चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। मौजूद भीड़ द्वारा युवक को बांस के खूंटे में बांधकर रखा। महेशपुर पुलिस को सूचना मिलते ही एएसआई रामसूरत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। भीड़ ने जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी चोर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपूरा निवासी कृष्णेन्दू चौधरी शनिवार को सप्ताहिक हाट में सब्जी खरीद रहे थे। वही सब्जी खरीदने के दौरान एक चोर ने व्यक्ति की जेब में रखे मोबाइल को निकालने लगा, तभी कृष्णेन्दू चौधरी नामक व्यक्ति को भनक लगते ही चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। जहां मौजूद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद भीड़ द्वारा आरोपी चोर को पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अर्जुन कुमार साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उधर महेशपुर पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें