Pakur News: 18 जून से चलेगा गहन जन स्वास्थ्य अभियान / 40 से अधिक उम्र के लोगों की होगी जांच- उप विकास आयुक्त




बैठक करते उप विकास आयुक्त

ग्राम समाचार पाकुड़,ब्यूरो रिपोर्ट:-  कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी 18 जून से पूरे राज्य में गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। इसमें 40 साल से अधिक उम्र के लोगों की जांच की जाएगी। इसमें सहिया, एएनएम और सीएचओ को लगाया जाएगा। सहिया घर - घर जाकर फॉर्म भरेगी और 40 साल के लोगों की सूची बनाएगी। एएनएम और सीएचओ की सूची में दर्ज उन व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें हाई बीपी, डायबिटीज, सांस और लीवर संबंधी समस्याए मुंह का कैंसर, कुष्ठ रोग और मोटापा की जांच होगी। गांवों में एएनएम और सीएचओ कैंप लगाकर जांच करेगी। इसी को लेकर शनिवार को उप विकास आयुक्त राम निवास यादव ने अपने कार्यालय सभागार में सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव के साथ बैठक की।
मौके पर सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान ने विभाग से प्राप्त दिशा निर्देश के संबंध में उप विकास आयुक्त व अन्य अधिकारियों को अवगत कराया। कहा कि कोविड -19 के प्रति जागरूकता लाने व स्वास्थ्य सर्वे करने को लेकर जिले में 18 जून से गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह अभियान प्रारंभ किया जाएगा। विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नीतिन मदन कुलकर्णी ने इस बाबत दिशा निर्देश दिया है।
यह अभियान सहिया, एएनएम व सीएचओ के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके तहत अभियान की शुरूआत 18 जून को दीवार लेखन, प्रचार सामाग्री का वितरणए बैनर. पोस्टर प्रदर्शन, शारीरिक दूरी बनाते हुए ग्राम स्तर पर बैठक, गहन जांच को लेकर स्थल का निर्धारण, सर्वे व स्क्रीनिग की प्रक्रिया करते हुए व्यापक प्रचार - प्रसार किया जाएगा।
19 से 21 जून तक घर - घर जाकर सर्वे करने व फार्म ए भरने का काम किया जाएगा। इसमें बीटीटी व सहिया साथी के माध्यम से 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की सूची एएनएम व सीएचओ को सौंपी जाएगी। सर्वे के कार्य में सहिया को सेविका मदद करेगी तथा जहां सहिया नहीं हैं वैसे स्थानों पर सेविका सर्वे का काम करेगी।
22 से 24 जून के बीच 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, सांस संबंधी बीमारी, यक्ष्मा के संदेहात्मक मामलों, लीवर की समस्या, मुंह के कैंसर, कुष्ठ रोग, अत्यधिक मोटापा की जांच कीट के माध्यम से गांवों में कैंप कर की जाएगी।
25 जून को कार्य पूर्ण करने के बाद पूरे अभियान का प्रतिवेदन मुख्यालय में जमा किया जाएगा। इस सर्वे व जांच कार्य में शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला आरोग्य समिति की सदस्य, वार्ड पार्षद के अलावा अन्य सहयोग करेंगे।
उप विकास आयुक्त ने राज्य से प्राप्त निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने को कहा। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जरूरी दिशा – निर्देश दिया|
 -: आर. के. पाण्डेय, पाकुड़ :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें