Pakur News: पाकुड़िया भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया जनसंपर्क अभियान

ग्राम समाचार, पाकुड़।पाकुड़िया  भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जैसेन बेसरा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, भाजपा सरकार के 6 साल के उपलब्धि के बाद बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया पंचायत, पलियादहा पंचायत, डोमिनगढ़या पंचायत, फुलझझरी पंचायत, लागडुम पंचायत, मोहन पहाड़ी पंचायत अंतर्गत सभी के डोर टू डोर जाकर लोगों को भाजपा सरकार के द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पत्रक के माध्यम से जानकारी दी गई, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जैसेन बेसरा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में हम अपने पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड के जोका बूथ से शुभारंभ करते हुए, सभी पंचायत सभी गांव एवं सभी के डोर टू डोर जाकर सरकार के द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के विषय में पत्र के माध्यम से जानकारी देते रहेंगे, मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष विजय भगत, महामंत्री संदीप भगत, संजीव भगत, मनोज साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर दास, मंडल महामंत्री राजू वर्मा, के साथ भाजपा पार्टी के कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें