Bhagalpur News:भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता के नेतृत्व में बिहपुर में चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान


ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू के नेतृत्व में शनिवार को बिहपुर में महाजनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को भाजयुमो पूरे प्रदेश में एक अभियान के तहत घर-घर पहुंचा रही है। भाजयुमो के कार्यकर्ता पार्टी द्वारा जारी किए पत्रक का वितरण भी प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के निर्देशन में अपने-अपने क्षेत्र में कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक रहा है। जहां धारा 370 का कलंक मिटा है। वहीं, दूसरी ओर अयोध्या में राम मंदिर मुद्दा का समाधान हुआ। इधर वैश्विक महामारी कोरोना में प्रधानमंत्री ने जिस मजबूती से देश को संभाला है वो बहुत ही सराहनीय है। यह संपूर्ण विश्व में मिशाल बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के निर्देशानुसार भाजयुमो के द्वारा पूरे बिहार में 1500000 मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया जाएगा। भाजयुमो कार्यकर्ता मोदी जी के सरकार के द्वारा की गई उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर साथ राजकिशोर सिंह, राजेश आदि मौजूद थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें