ग्राम समाचार नारायणपुर:
नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के दीघारी गांव में लगे 63 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर विगत दस दिनों से खराब हो गया है। जिससे पूरी बस्ती में अंधेरा छाया रहता है। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत सम्बंधित जेई से लिखित रूप से की है। किन्तु अबतक ट्रांसफॉर्मर को ठीक नही किया गया है। बिजली के नही रहने के कारण बिजली से संचालित कई महत्वपूर्ण कार्य नही हो पा रहे है। साथ ही शाम होते ही गांव में अंधेरा पसर जाता है। उपरोक्त बात की जानकारी गाँव के मकसूद अंसारी, जहांगीर अंसारी, मक़बूल अंसारी, जानकी भंडारी तथा सुरेश भंडारी ने ग्राम समाचार को दी है।
अमरनाथ मिश्रा, ग्राम समाचार, नारायणपुर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें