ग्राम समाचार नारायणपुर:
कोरोना महामारी को लेकर मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रखंड क्षेत्र के टोपाटांड पंचायत में संचालित मनरेगा कार्य का उप विकास आयुक्त नागेंद्र सिन्हा ने जायजा लिया। डीडीसी ने प्रखंड के टोपाटांड पंचायत के अम्बाटाड़ पहुंची जहां सुशांती देवी के आम बागबानी देख कर खुशी जाहिर किया साथ ही मनरेगा अंतर्गत संचालित कुआँ टीसीबी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार योजना में काम कराने को लेकर पदाधिकारियों एवं रोजगार सेवक को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने नोहथींया गाँव में डेगन गोस्वामि के जमीन में बन रहे टीसीबी का निरीक्षण किया जिसमें पाया कि टीसीबी का निर्माण कार्य में शारीरिक दूरी का अनुपालन किया जा रहा है एवं निर्धारित मानक के अनुसार ही कार्य करवाया जा रहाहै। जिस पर उन्होंने खुशी जाहिर की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लगभग सात योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा पंचायत में जितने भी योजनाओं को देखा गया सभी में बेहतरीन कार्य चल रहा है कहीं कोई त्रुटि नहीं दिख रही है निरीक्षण के क्रम में जब उन्होंने पुराने बागवानी योजना का निरीक्षण किया तो उन्होंने खुशी जाहिर की। कहा कि आने वाले समय में यहां के किसान आम की खेती में आत्मनिर्भर बनेंगे जिस प्रकार यह बगीचे के पौधे अभी से ही लहलहा रहे हैं निश्चित रूप से यहां फलों की खेती बड़े पैमाने पर होगी। उन्होंने लाभुकों को बेहतर तरीके से बगीचे का देखभाल करने का निर्देश दिया और कहा कि पौधों में जो पतवार है।उसको हटाए और नियमित इसका देखभाल करें। मौके पर वीडियो महेश्वरी प्रसाद यादव, पीओ मोतिउर रहमान, बीपीओ विद्दुत मुर्मू, जेई वकील मुर्मू, पंचायत सचिव समीर घोष, रोजगार सेवक मजहर एवं लाभुक आदि उपस्थित थे।
अमरनाथ मिश्रा, ग्राम समाचार, नारायणपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें