Jamtara News आइसोलेशन वार्ड से फरार मरीज को पुलिस ने सदर अस्पताल में शिफ्ट किया


ग्राम समाचार जामताड़ाः 
सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में पिछले 8 जून को फरार मरीज को नाला पुलिस ने उसके घर से सदर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। सदर अस्पताल स्थित वार्ड से भागने की सूचना मिलते ही अस्पताल उपाधीक्षक डॉ चंद्रशेखर आजाद ने सिविल सर्जन और उपायुक्त को पत्राचार के माध्यम से सूचित करते हुए अगले तक कार्रवाई करने की मांग की थी। इसी आलोक में नाला पुलिस को भागे गए मरीज का स्थानीय पता उपलब्ध कराया गया। उपलब्ध आवासीय पता पर संबंधित मरीज को उसके घर से पकड़ कर बुधवार देर शाम को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र के अमलादही गांव का निवासी है।सदर अस्पताल इलाज के क्रम में चिकित्सक ने बुखार ज्यादा रहने और कोरोना से संदिग्ध लक्षण दिखाई पड़ने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेटेड कर दिया था। उसकी पर्ची में ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच के लिए लिखा गया थ पर जांच के पहले ही वह फरार हो गया। बताया जाता है कि आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार को जब सुबह उसे स्टाफ नर्स देखने पहुंची तो बेड पर मरीज नहीं था। तब घटना का खुलासा हुआ। अब उक्त संदिग्ध मरीज का ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच होगी।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें