Pakur News: अमड़ापाड़ा उपायुक्त कुलदीप चौधरी, समेत अन्य अधिकारियों ने प्रखण्ड में मनरेगा योजनाओं के प्रगती कार्य का किया समीक्षा बैठक

ग्राम सामचार पाकुड़।  जिले के  उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गुरुवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड में संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की प्रगति कार्य की समीक्षा बैठक की।बैठक में पंचायत वार चल रही योजनाओं व उसकी प्रगति की जानकारी क्रमवार बीडीओ निशा कुमारी सिंह से ली। वही प्रखंड में पहुंचे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने को ले अब तक की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली। बीडीओ से कितने श्रमिकों को जॉब कार्ड निर्गत किया गया है और कितने को काम दिया गया है इसकी भी जानकारी ली।वही उपायुक्त ने बीडीओ से अमड़ापाड़ा प्रखंड के सभी गांव में मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन करने का निर्देश दिया। कहां कि पर्याप्त संख्या में मानव दिवस का सृजन करें ताकि पूर्व से कार्य कर रहें श्रमिकों के अलावा प्रखंड में घर वापसी किए प्रवासी श्रमिकों को भी रोजगार मिल सके। वही उपायुक्त ने खराब प्रदर्शन करने वाले रोजगार सेवक एवं मनरेगा कर्मियों के कार्यों की भी समीक्षा की। इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र के शामली एवं आलूबेड़ा पंचायत के रोजगार सेवक के विरूद्ध प्रपत्र 'क' गठित करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, कुछ और रोजगार सेवक एवं मनरेगा के कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य से दायित्व निष्पादन में लापरवाही को ले स्पष्टीकरण पूछने को कहा। उन्होंने संबंधित कर्मियों के कार्यों पर नाराजगी जताई। कहां की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम एवाई) की प्रगति पर तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड के बांसमती, डूमरचीर, पाडेरकोला एवं बोहरा पंचायतों में लंबित आवासों को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड में वित्तीय वर्ष 16 -17, 17 - 18 के लंबित आवासों को पूर्ण करने को कहा। वहीं वित्तीय वर्ष 19 - 20, 20-21 की स्वीकृत आवासों को पूर्ण करने के दिशा में  तेजी लाने को कहा। जिन लाभुकों को दूसरी किस्त का भुगतान हो गया है। उन्हें तीसरी किस्त की राशि भुगतान करने एवं आवास निर्माण पूरा करने का रोजगार सेवकों को निर्देश दिया। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के लिए उप विकास आयुक्त एवं डीआरडीए निदेशक को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने पिछले दिनों माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए तीन नई योजनाओं नीलाम्बर - पीताम्बर जल समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना एवं वीर शहीद फोटो खेल विकास योजना समेत प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के तहत पूर्व से संचालित योजनाओं की समीक्षा की।मौके पर उपस्थित डीडीसी राम निवास यादव, डीआरडीए निर्देशक राधेश्याम प्रसाद,बीडीओ ,सीओ समेत सभी पंचायतों के रोजगार सेवक,मुखिया,पंचायत सेवक मनरेगा के कनीय अभियंता सहित प्रखण्ड सह अंचल कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें