ग्राम
समाचार मिहिजाम:
मिहिजाम
नगर परिषद क्षेत्र के राजबाड़ी में बनाए गए कचड़ा डंपिंग यार्ड में घोर अनियमितता को
लेकर ग्राम समाचार ने प्रमुखता से 9 जून को खबर को छापी थी। प्रकाशित समाचार का
असर 11 जून को देखने को मिला। जेसीबी से पूरे डंपिंग यार्ड की सफाई कराई गई
क्योंकि ज्ञात हो कि इस खुले डंपिंग यार्ड में बच्चे कचरा चुनने का काम कर रहे थे, जिससे कई गंभीर बीमारियों का संक्रमण
का खतरा बना हुआ था।
जिला प्रशासन द्वारा त्वरित पहल पर नगर परिषद द्वारा त्वरित
कदम उठाते हुए उक्त स्थल की साफ सफाई कराई गई। विदित हो कि कोरोना पूरे देश मे
भयंकर कहर बरपा रही है। वही मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र राजबाड़ी डंपिंग ग्राउंड में
चारो ओर गंदगी का आलम था। कोरोना से बचने हेतु चारो ओर साफ सफाई रखने के लिए जिला
प्रशासन द्वारा व्यापक पैमाने पर पहल की जा रही है इसी के मद्देनजर राजबाड़ी डंपिंग
ग्राउंड में चारो ओर सफाई कराई गई। वही मिहिजाम थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया
की राजबाड़ी में कचड़ो के डंपिंग की अनिमिताता की खबर पाते ही त्वरित कार्यवाही करते
हुए नगर परिषद् के उपाध्यक्ष शांति देवी को इसकी सुचना दी गयी, जिसके बाद नगर परिषद्
द्वारा राजबाड़ी में फैले हुए कचड़े को जेसीबी से साफ़ करवाया गया। वही प्रभारी ने
बताया की अगली बार ऐसी अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी।
रोहित
शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें