GoddaNews: कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने विधायक डाॅ इरफान अंसारी को सौंपा समस्या पत्र



समस्यापत्र सौपते दिनेश यादव 


ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत बसंतराय उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई वर्षों से एक भी चिकित्सक नहीं रहने के कारण वहां के मरीजों को घोर परेशानी का सामना था जिसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी को इस समस्या के समाधान के लिए पत्र सौंपा है और अविलंब बसंतराय में दो चिकित्सक  को बहाल कराने का आग्रह किया  जिस पर विधायक इरफान अंसारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को इस समस्या का निदान करने के लिए पत्र लिखकर बसंतराय में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने की बात कही साथ ही विधायक ने सिविल सर्जन गोड्डा को भी दूरभाष पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 2 दिनों में चिकित्सकों को बसंतराय उप स्वास्थ्य केंद्र में  भेजने का निर्देश दिया
गौरतलब है की सत्तर हजार से भी अधिक आबादी वाला बसंतराय प्रखंड कई वर्षों से चिकित्सकों  मेहरूम है जिसे देखने वाला कोई नहीं है इस प्रखंड के मरीजों को इलाज के लिए 40 किलोमीटर दूर गोड्डा सदर अस्पताल के लिए भागदौड़ करना पड़ता है जो काफी दुखद है।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें