Mihijam News (Jamtara) कोरोना के प्रकोप के रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक



                    फोटो- ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करती राधा देवी


ग्राम समाचार मिहिजाम:
वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु भारत सरकार से लेकर ग्रामीण स्तर तक लगातार व्यापक प्रचार-प्रसार व जागरूकता फैलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुशबेदिया पंचायत के हर समूह में एमबीके राधा देवी द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार की कड़ी के रोकथाम हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है वही एमबीके राधा देवी ने ग्रामीणों को कोरोना के प्रकोप से जागरूक करते हुए बताया कि कोरोना को जाने, कोरोना के लक्षण, कोरोना वायरस से बचने के उपाय जैसे खासते व छीकते समय मुंह और नाक को ढकना, एक दूसरे से 1 मीटर की शारिरिक दूरी बनाए रखना, हाथों को साबुन या हैंड वॉश से 40 सेकंड तक धोना, घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करना, कोरोना वायरस कैसे फैल सकता है? कोरोना वायरस किसे हो सकता है? आदि प्रमुख बिंदुओं पर ग्रामीणों को जागरुक किया गया।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा

Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें