Mihijam News (Jamtara) जंगल के एक कुएं से महिला का शव बरामद, फैली सनसनी


ग्राम समाचार मिहिजाम:
पश्चिम बंगाल के सालानपूर थाना क्षेत्र रूपनारायणपुर में बंद पड़े हिंदुस्तान केवल्स कारखाना के आसपास जंगल के कुसुमकनाली इलाके के समीप गुरुवार सुबह एक 28 वर्षीय महिला का शव एक बड़े कुवें से बरामद किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा मंगली टुडू के रूप में पहचान की गई। महिला दस दिनों से लापता बताई जा रही थी। परिजन की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। बताया जाता है कि उसका घर सालानपुर थाना अंतर्गत उत्तरपुर के जितपुर ग्राम पंचायत के वडोला गाँव में है।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार जब गाँव की महिलाएँ बंद पड़े हिंदुस्तान केबल्स कारखाने के जंगल में लकड़ी काटने गईं, तो उन्हें जंगल में एक दुर्गंध का एहसास हुआ। तत्काल प्रभाव में आकर महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी खबर दी गई जिससे इलाके में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। खबर रूपनारायणपुर थाना प्रभारी सिकंदर आलम को दी गई। कुछ स्थानीय युवकों की मदद से रूपनारायणपुर पुलिस और आपदा प्रबंधन की मौजूदगी में महिला का शव बरामद किया गया और शव परीक्षण के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पुलिस ने मृतक के पति बलदेव बास्की को घटना में शामिल होने के संदेह पर गिरफ्तार किया व पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह हिंदुस्तान केबल्स में एक परित्यक्त जंगल के कुएं में एक शव तैरता हुआ मिला। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमॉडम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें