Mihijam News (Jamtara) प्राथमिक विद्यालय मालपाड़ा पहुंचे नप अध्यक्ष, पेय जल समस्य का लिया जायजा


ग्राम समाचार मिहिजाम:
पेय जल की समस्या की खबर मिलने पर नगर परिषद अघ्यक्ष कमल गुप्ता स्थिति को देखने के लिए अपनी टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय मालपाड़ा पहुंचे। उनके साथ कार्यपालक पदाधिकारी रामाश्रय दास, सिटी मैनेजर मनीष तिवारी, बबलू शर्मा मौजूद थे। मौके पर नप अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय से हमारे देश के भविष्य तैयार होते हैं, इनका ध्यान रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।  लॉक डाउन होने के कारण काफी जगह चापकाल खराब है। योजना बद्घ तरीके से मरम्मत का कार्य प्रारंभ होगा। लेकिन ये प्राथमिक विद्यालय है इसलिए यहां का काम प्राथमिकता के आधार पर तुरंत होगा। यदि मरम्मत नहीं हुआ तो नए चापाकाल की व्यवस्था की जाएगी। इस मामले में कार्यपालक पदाधिकारी रामाश्रय दास ने कहा की मैं भी सरकारी विद्यालय का छात्र हूं, मेरा आत्मीय जुड़ाव रहा है। मैंने जामताड़ा उपायुक्त का आदेश पाकर अविलंब इस मामले को संज्ञान में लिया है। एक फास्ट ट्रैक टीम गठन कर इसपर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सिटी मैनेजर मनीष तिवारी ने कहा की सभी चापकलो की सूची तैयार की जा रही है। पेय जल की कही कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए नगर परिषद तत्पर है। विद्यालय के समिति के अध्यक्ष मनोज राउत ने कहा की आपात स्थिति में विद्यालय मद का प्रयोग किया जाना चाहिए। इसमें हमारे ही बच्चे पठन पाठन करते हैं।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा

Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें