Mihijam News (Jamtara) बाइक पर दो सवार होने वालों की बाइक होगी जप्त, देना होगा जुर्माना: प्रभारी सुमन कुमार


ग्राम समाचार मिहिजाम:
मिहिजाम थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक में मंगलवार को बाइक पर सवार डबल लोड वाले बाइको को रोक कर बताया गया कि एक बाइक पर सिंगल लोड ही चलेंगे। कहा कि नियमो का उलंघन करने वाले लोगो के बाइक जप्त कर कार्यवाही की जाएगी। लोगो को प्रभारी द्वारा कड़ी हिदायत देकर सभी बाइक वालो को छोड़ दिया। वही थाना प्रभारी द्वारा माइकिंग कर यह जानकारी भी दी गई कि फल, सब्जी, दूध, राशन एवं अन्य दुकानों जिसकी अनुमति दी गयी हो बिक्री हेतु प्रातः 7:00 बजे से संध्या 7:00 तक का समय निर्धारित की गई है। साथ ही रात्रि 7:00 से प्रातः 7:00 बजे तक धारा 144 लागू है।
सभी दुकानों व प्रतिष्ठानों में यथा सामाजिक दूरी, हैंडवाश, सैनिटाइजर, मास्क आदि का उपयोग अनिवार्य है। साथ ही प्रभारी ने परिवहन नियमों पर कहा मोटरसाइकिल में मात्र चालक ही रहेंगे। ज्ञात हो कि जिले भर में दिनांक 7 जून को 8 एवं 8 जून को 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित सुरक्षा उपाय, निर्देश, अति आवश्यक है। परिवहन हेतु वाहन में भी शारीरिक अलगाव के लिए व्यापक निर्देश का पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है। वहीं इस प्रचंड महामारी के प्रादुर्भाव को देखते हुए विशेष सख्ती बढ़ाई गई है, जिसको लेकर चित्तरंजन स्टेशन समीप इंदिरा चौक पर लोगों को जागरूक एवं सख्त निर्देश देकर छोड़ा गया और साथ ही कहा गया कि नियमों की अनदेखी करने वालो पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें