ग्राम समाचार जामताड़ा:
जिला मुख्यालय समीप स्थित चाकड़ी श्री कृष्ण गोशाला परिसर में मंगलवार को पटेल सेवा संघ के सौजन्य से सम्मान समारोह सह पशुओं का आहार खिलाने का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राउत ने कहा कि पशुपालकों के परिश्रम का परिणाम है कि विभिन्न गौशालाओं में की संख्या विस्तार हो रही है। इतना ही नहीं इन्हीं पशुपालकों की प्रेरणा से गांव मोहल्ला ओं में घर-घर गोपालन का विस्तार हो रहा है। मौके पर उत्कृष्ट पशुपालकों को गौशाला प्रबंधन समिति की मौजूदगी में पटेल संघ सदस्यों ने चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं कार्यक्रम के उपरांत गौशाला के पशुओं को विभिन्न प्रकार के आहार खिलाया गया। मौके पर पटेल संघ के करण राउत, शिबू राउत, प्रदीप राउत, अंकित राउत, प्रशांत राउत, राजा राउत, विनोद राउत जबकि भाजपा नेता मोहन शर्मा, चंडी चरण दे, कमलेश मंडल, रथु दास, राजेश यादव, विनोद चौबे, राजेश कुमार सहित श्री कृष्ण गौशाला के सचिव कैलाश सरावगी, मोहन कुमार जटिया, विमल कुमार जटिया, प्रदीप कुमार जटिया, दिलीप कुमार टेकरीवाल, सुशील सरावगी आदि ने श्री कृष्ण गोशाला कमेटी के सदस्यों और गो पालको को गमछा और मास्क देकर सम्मानित किया।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें