ग्राम समाचार,पथरगामा- पथरगामा में जलापूर्ति के रखरखाव कर्ता पंचायत के मुखिया हेमंत कुमार पंडित ने बताया कि जल पंप के मोटर का मरम्मत हो चुका है।मोटर के क्वायल में लगा वार्निश बुधवार की शाम तक सूख जाने की उम्मीद है।वार्निश के सुखते ही शाम में ट्रायल करके देख लिया जाएगा।इसके बाद गुरुवार की सुबह से जलापूर्ति नियमित हो जाएगी।मुखिया हेमंत कुमार पंडित ने जलापूर्ति के कनेक्शन धारियों से अपील करते हुए कहा कि रखरखाव शुल्क नियत समय पर दे दिया करें ताकि समय पर रखरखाव दुरुस्त रखा जा सके।
-: अमन राज,पथरगामा :-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें