![]() |
| गिरफ्तार अभियुक्त |
![]() |
| भट्ठी ध्वस्त करते हुए |

महुआ जावा नष्ट करते हुए
ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्टः- आज अबकारी विभाग के हाथ लगी बड़ी सफलता| मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार ने गुरुवार की सुबह जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरायकित्ता और अमरपुर पासी टोला में बसंतराय थाना के सहयोग से अवैध महुआ दारू के खिलाफ छापामारी करते हुए दर्जनों महुआ चुलाई का भट्ठी ध्वस्त करते हुए 150 किलो महुआ जावा को नष्ट कर 60 लीटर महुआ शराब को जप्त किया।छापामारी के दौरान बिहारी पासी और आनंदी पासी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में गोड्डा भेज दिया गया।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें