फोटो- केलाही पहाड़ को खनन कर बनाया जा रहा खाई
ग्राम
समाचार मिहिजाम:
जिले
में कई ऐसे पत्थर खदान है। जहां नियमों को ताक पर रखकर खनन किया जा रहा है। लेकिन
खनन विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। इधर खनन माफिया गैरकानूनी तरीके से ब्लास्टिंग
कर पहाड़ों को खाई बना रहे हैं। जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत केलाही, मुर्गाटोना, कुशियारा मौजा में स्थित पत्थर खदान
में भी नियमों को ताक पर रखकर खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में असीम मंडल, लखिकान्त पंडित, पन्ना लाल मंडल आदि ने बताया कि पूर्व
में कभी यहां विशाल पहाड़ हुआ करता था, परंतु बदस्तूर खनन के बाद यह खाई में
तब्दील हो गया। बावजूद अब तक इस पर रोक नहीं लगाई गई है। अब भी इस खाई से रोजाना
कई ट्रैक्टर पत्थर निकाले जा रहे हैं। पत्थर निकालने के लिए बकायदा विस्फोट
सामग्री का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, परंतु इस और ना वन विभाग के अधिकारी और
ना ही खनन के अधिकारीयो की नजर जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने कहा खनन माफिया के
साथ खनन विभाग की संलिप्तता के चलते भी खनन माफिया नज़र में नही आते हैं। वहीं उक्त
खदान ग्रामीण सड़क के किनारे हैं।
फोटो- खनन स्थल का जाँच करते खनन पदाधिकारी
जबकि सड़क से सटे क्षेत्र में उत्खनन कार्य नहीं
होना चाहिए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहले कई बार विस्फोट के दौरान पत्थर
सड़क तक आ चुका है और लोगों को चोट भी पहुंची है। बावजूद अब तक किसी प्रकार की
कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की अवैध उत्खनन का कार्य
लगातार किया जा रहा है। वही मिहिजाम थाना प्रभारी सुमन कुमार से इस संबंध में पूछा
गया तो उन्होंने बताया की अवेध खनन की लिखित जानकारी खनन विभाग को दे दी गयी है।
साथ ही उन्होंने कहा की अवेध खनन करने वालो पर जाँच उपरांत क़ानूनी कार्यवाही की
जाएगी।
खनन
के बाद नहीं भरे जाते हैं गड्ढे:
जिले
में कई ऐसी खाई देखने को मिल जाएगी, जो खनन के बाद तैयार हुई है। परंतु इस
और किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जानकारी के अनुसार खनन करने के बाद उक्त स्थान
को भरने का नियम है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिले में ऐसी दर्जनों खाई मिल जाएगी
जो आज दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है।
समय
समय पर नहीं होती है खदानों की जांच:
समय-समय
पर जिले की खदानों की जांच नहीं होती है। खदानों की जांच के दौरान प्रशासनिक
अधिकारी विस्फोटक की मात्रा सहित खदान के मानक आदि की जांच करते हैं। ताकि खदान
चलाने वाला किसी भी तरीके से नियम के विरुद्ध काम नहीं कर सके। वहीं खनन पदाधिकारी
राजा राम प्रसाद ने अहले सुबह 9 जून मंगलवार को उक्त सभी स्थल की गहन मुआयना व
जाँच किया और बताया कि कहीं भी अवैध खनन नहीं किया जा रहा है। मुझे मिहिजाम थाना
द्वारा लिखित शिकायत दी गई थी जिस वजह से मैंने सभी खनन स्थल की जाँच पड़ताल की पर
कही भी अवैध खनन की पुष्टि नहीं हुई।
रोहित
शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें