Jamtara News कोविद-19 के प्रकोप को देखते हुए नगर को युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है



ग्राम समाचार जामताड़ा:
जामताड़ा नगर पंचायत द्वारा नगर की सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है, ताकि इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से शहर को निजात दिलाया जा सके। इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 2 नामूपाड़ा के सटे वार्डों के सभी गली मोहल्ले में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। अध्यक्ष नगर पंचायत जामताड़ा श्रीमती रीना कुमारी ने बताया की नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा निरंतर नगर में साफ सफाई के साथ-साथ सैनिटाइजेशन का कार्य भी कराया जा रहा था, परंतु नगर पंचायत जामताड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव केस आने से इस कार्य को और भी व्यापक रूप से कराया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि सैनिटाइजेशन का कार्य संबंधित वार्ड पार्षद के निगरानी में कराई जा रही है।
अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत जामताड़ा आम जनों के सुविधार्थ निरंतर कार्यरत है, इस विकट कालीन परिस्थिति में भी नगर पंचायत अपनी सेवा निरंतर जारी रखी है, नगर पंचायत के कोरोना योद्धा सभी सुविधा से लैस होकर काफी तत्परता के साथ इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा किए जा रहे हैं सैनिटाइजेशन कार्य के संबंध में श्री वीरेंद्र मंडल पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत जनताडा ने कहा कि नगर पंचायत जामताड़ा निरंतर नगर के हर गली मोहल्ले में विशेष साफ-सफाई अभियान एवं सैनिटाइजेशन का कार्य व्यापक रूप से निरंतर कर रहे हैं, जो काबिले तारीफ है। नगर पंचायत जामताड़ा नगर के नागरिकों के साथ खड़ी है, मैं आशा करता हूं नगर पंचायत जामताड़ा इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे, ताकि आम जनों को कोई कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। श्रीमती रीना कुमारी ने लोगों से अपील किया कि इस संकट की घड़ी में कोई भी अनावश्यक रूप से घर के बाहर ना निकले, घर से बाहर निकलने से पूर्व मार्क्स या गमछा मुंह में बांधकर ही निकले और समाजिक दुरी का पालन करे तथा बार बार साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोएं, कोरोना वायरस से लड़ने का एकमात्र उपाय हमारी सतर्कता ही है, हमें धर्य के साथ सरकारी निर्देशों का अक्षरत पालन करना चाहिए।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें