Bhagalpur News: घर आए मजदूरों को नहीं मिल रहा रोजगार – चक्रपाणि

ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते दूसरे राज्य में जाकर काम करने वाले मजदूर अपने घर आ गए हैं। उन मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है जबकि बिहार सरकार ने मनरेगा योजना के तहत उन मजदूरों को रोजगार देने की बात कही थी। जबकि सच्चाई यह है कि मनरेगा के तहत जॉब कार्ड में 25 फीसदी ऐसे लोग हैं जो संपन्न हैं। वहीं 75 फीसदी मजदूर जिनको लेबर कार्ड यानि जॉब कार्ड है, उनको मजदूरी नहीं मिलता है। उनके खाते में पैसा जाता है। प्रशासनिक कर्मचारी एवं बिचौलिया के माध्यम से 10 फीसदी तक राशि उनके खाते में छोड़कर सभी राशि का निकासी कर लिया जाता है और मजदूरों को काम नहीं मिलता है। इसके बदले जेसीबी ट्रैक्टर एवं कुछ मजदूर के माध्यम से काम हो रहा है। जिससे मनरेगा योजना में काम 50 फीसदी कमीशन पर हो रहा है। इस संदर्भ में जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन बीते 16 मई को मेरे द्वारा दिया गया था। उपरोक्त विषय पर राष्ट्रीय जनता दल मजदूरों के साथ बैठक कर जागरूकता अभियान चलाएगी। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें