Mihijam News (Jamtara) सड़क दुर्घटना में गंभीर धनबाद रेफर


ग्राम समाचार मिहिजाम: 
जामताड़ा मिहिजाम मार्ग में मिहिजाम के समीप कांनगोई फाटक के निकट नगर पंचायत की गाड़ी से टक्कर होने पर शिवली बाडी निवासी 58 वर्षीय विश्वनाथ माजी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मांझी शिवली बाड़ी स्थित अपने घर से बाइक में डाबर मोड़ जा रहा था। इसी क्रम में नगर परिषद के सफाई वाहन से टक्कर होने से दुर्घटना हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत कर्मियों ने जख्मी व्यक्ति को सदर अस्पताल जामताड़ा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।बताते चलें कि विश्वनाथ का सर एवं पैर में अत्यधिक चोट लगी है।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें