सामान्य वार्ड से भागने वाले मरीज का स्वाब संग्रह कर जांच को भेजा गया है भागने वाला मरीज पबिया में किसी रिश्तेदार के यहां रह रहा था इसकी जांच की जाएगी
ग्राम समाचार जामताड़ा:
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं रहने के कारण सदर अस्पताल प्रबंधक की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी का परिणाम है कि जिला मुख्यालय में चल रहे हैं सदर अस्पताल जामताड़ा में उपचार रत दो संदिग्ध मरीज 10 दिन के अंदर में भागने में सफल रहा। हालांकि पिछले सप्ताह अस्पताल से भागा मरीज को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि पिछले मंगलवार शाम को दूसरा मरीज भागने में सफल रहा है। बताया जाता है कि पिछले 12 जून को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाबिया से 108 एंबुलेंस के माध्यम से उड़ीसा के भुवनेश्वर निवासी 40 वर्षीय महेश्वर साव सदर अस्पताल पहुंचा था। साव का पेट में दर्द था। चिकित्सक डॉ दिनेश प्रसाद ने मरीज के जांच उपरांत उसे सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती कर दिया गया। साव का उपचार नहीं मित्र रूप से 4 दिनों तक चलता रहा। मंगलवार यानी 16 जून को शाम में चिकित्सक वार्ड में पहुंचे तो उक्त मरीज फरार पाया गया। वार्ड इंचार्ज ने मरीज भागने की सूचना अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद को दी। महेश्वर साव के प्रीपकैप्शन में स्थानीय पता तथा मोबाइल नंबर अंकित नहीं रहने के कारण भागे मरीज की खोज स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग के लिए चुनौती बन रही है। ___ 8 जून को भागा था पहला संदिग्ध मरीज : सदर अस्पताल के जेनरल वार्ड में इलाजरत संदिग्ध मरीज सोमवार को अस्पताल से फरार हो गया। मरीज पिछले तीन दिन से अस्पताल में भर्ती था। वह तमिलनाडु के कोयंबटुर से लौटा था और बुखार रहने के कारण इलाजरत था। लेकिन सोमवार को वह अपने बेड से एकाएक गायब पाया गया। वार्ड के कर्मचारियों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन दी। इसके बाद सदर अस्पताल में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि पांच जून को उक्त मरीज सदर अस्पताल में अपना जांच कराया। जांच के दौरान ऑन ड्युटी चिकित्सक डॉ अजहर ने उसे इलाज करते हुए भर्ती किया। उनके पर्ची में चिकित्सक द्वारा ट्रुनेट मशीन से कोरोना जांच को लिखा गया। लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा उक्त मरीज का ट्रुनेट मशीन से कोरोना का जांच करने के पूर्व ही अस्पताल से वह फरार हो गया था। 2 दिन उपरांत नाला पुलिस ने संबंधित मरीज को उसके घर से पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को भागने वाले मरीज पिछले 12 जून को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पविया से 108 एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचा था। मरीज का पेट दर्द से संबंधित बीमारी थी। चिकित्सक के अनुसार उसे सामान्य वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। संबंधित मरीज का स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मरीज भागने की सूचना उपायुक्त तथा पुलिस विभाग को दी गई है। इधर वार्ड इंचार्ज से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। डॉ चंद्रशेखर आजाद, सदर अस्पताल उपाधीक्षक।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें