ग्राम समाचार जामताड़ा:
मंगलवार की रात को नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंझलाडीह पंचायत के लोकनिया गांव के मुस्लिम समुदाय के पूर्व में अपराध से संलिप्त व्यक्ति का परिवारिक आपसी विवाद के कारण उसकी जान चली गई। बताते चलें कि मृतक बाहरउद्दीन अंसारी उम्र लगभग 51 वर्ष कुछ माह पूर्व बाहर से कमा कर घर वापस आया था। उसका पांच बेटी और एक बेटा था।फिलहाल बेटा तमीम अंसारी उम्र लगभग 23 वर्ष साइबर अपराधी के जुर्म में जेल में बंद है। पूर्व में मृतक विभिन्न अपराध कांड में संलिप्त था। फिलहाल कुछ माह से मद्रास कमाने चला गया था और लॉकडाउन के दरमियान घर आया था। वह प्रतिदिन शराब का सेवन करता था। ग्रामीण मो जलील ने बताया कि बाहरउद्दीन मियां अपनी बड़ी बेटी सलमा व मंझली बेटी गुड़िया से किसी कारण से विवाद हुआ। विवाद बढ़ गया तो आवेश में आकर बाहरउद्दीन ने दोनों बेटी को हाथ से पीटा। जिस कारण दामाद जो उत्तर प्रदेश का है ।वह अपने ससुर को गमछा से गर्दन में लपेट कर पटक दिया और दो बेटी और दामाद मिलकर मारपीट आरंभ कर दिया ।इस बीच बगल के शमशेर नामक व्यक्ति हो हल्ला सुनकर आया और दामाद को एक थप्पड़ लगाया और आपसी झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया ।इस बीच बाहरउद्दीन को काफी चोटें आ चुकी थी। उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। उक्त बातें ग्रामीणों ने बताया।
क्या कहती है मृतक की पत्नी: मुमताज बीवी ने बताई की हम दोनों पति पत्नी में आपसी विवाद हुआ। जिसका फायदा उठाकर मेरा भाई और भतीजा शमशेर अंसारी ,बेलाल अंसारी एवं जाकिर अंसारी ने मिलकर मेरे पति बाहरउद्दीन अंसारी को रात में गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को आंखबाड़ी जंगल के पलाश के पेड़ से लटका दिया।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी: थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक स्वयं आत्महत्या किया है या किसी ने मार कर फेंक दिया है। यह जांच का विषय है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस रहस्य का खुलासा हो जाएगा और बहुत जल्द इस घटना का पर्दाफाश होगा। 1 दिन पूर्व पुलिस आपसी विवाद की शिकायत पर पहुंची थी और दोनों पक्ष को समझा कर शांत करा कर चला गया था दूसरे ही दिन यह घटना हुई यह रहस्य का पर्दाफाश बहुत जल्द हो जाएगा। कुछ ग्रामीण ने बताया कि आपसी विवाद और झगड़े के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मुमताज बीबी का कहना है उसका भाई भतीजा ही मारा है यह जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। बहुत जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होगा।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें