ग्राम समाचार कुंडहित:
साइबर ठगों ने ठगी करने का तरीके को बदलकर अब नए नए पैंतरे आजमाने लगे हैं। ठगो का गिरोह अब फोन करने के बजाय व्हाट्सएप मैसेज और ऑडियो क्लिप भेज कर शिकार से ही फोन करने की अपील कर रहे हैं। साइबर ठगी का यह नया तरीका शनिवार की देर शाम तब प्रकाश में आया जब कुंडहित थाने में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवेश कुमार भगत की रांची में रहने वाली बेटी को फोन कर के व्हाट्सएप पर ठगी के उद्देश्य से मैसेज और ऑडियो क्लिप भेजा गया।कुंडहित थाने में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवेश कुमार भगत की बेटी को व्हाट्सएप मैसेज भेज कर केबीसी में ₹2500000 का इनाम जीतने का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा ठगी करने का प्रयास किया गया। घटना शनिवार की देर शाम को घटी है।शनिवार की शाम करीब 5 बजे के आसपास इंस्पेक्टर श्री भगत की रांची में रहने वाली बेटी के मोबाइल पर केबीसी का एक पोस्टर जिसमें 2500000 रुपए जीतने की बात लिखी हुई है के साथ एक ऑडियो क्लिप भेजा भेज कर फोन के माध्यम से संपर्क करने की का झांसा दिया गया था। हालांकि जागरूकता और सतर्कता की वजह से साइबर ठग अपनी प्रयास में कामयाब नहीं हो पाए। इंस्पेक्टर श्री भगत ने बताया के इस संबंध में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि उन्होंने पूरे मामले को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सार्वजनिक कर लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील जरूर की है।
राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें