ग्राम समाचार, भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए योजना पर लगातार काम चल रहा है। करोना जैसी महामारी में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक भुवानियां की तरफ से एक लाख मास्क का वितरण किया जा रहा है। मास्क वितरण कार्यक्रम के सातवें दिन शनिवार को दीपक भुवानियां ने जदयू के सभी साथियों के साथ वार्ड 32 के वार्ड पार्षद हंसल सिंह, वार्ड 28 और वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि के साथ बरारी के सभी गलियों और चौक चौराहों पर लोगों के बीच 5000 पीस मास्क का वितरण किया। मास्क वितरण कार्यक्रम में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, जदयू व्यवसायिक नगर अध्यक्ष कैलाश झुनझुनवाला, अभिजीत गुप्ता, शंकर मंडल, अधिक लाल मंडल, सुजाता चक्रवर्ती, पुतूल ठाकुर, प्रमोद मंडल, फ़रीदा जलाल, अजय राय, पवन सिंह आदि उपस्थित थे। इस मौके पर दीपक भुवानियां ने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला व नगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है की मास्क बाँट कर लोगों को जागरूक करें कि करोना जैसी बीमारी से बचने के लिए मास्क पहना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि संकट के इस वक्त सबको हाथ से हाथ मिलाकर काम करने की आवश्यकता है।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें