ग्राम
समाचार कुंडहित:
बंगाल
सीमा से सटे कुंडहित प्रखंड में स्थानीय पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहन तलाशी
अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को एएसआई संतोष गोस्वामी के नेतृत्व में थाना के
सामने कुंडहित मुख्यालय से गुजरने वाली मुर्गाबनी-राजनगर सड़क पर दोपहिया वाहनों
की तलाशी की गई। शुक्रवार को 35 वाहनों की तलाशी की गई। हालांकि एक भी गाड़ी पकड़ी
नहीं गई है। एसआई गोस्वामी ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण लोग
काफी जागरूक हुए हैं। अब लोग हेलमेट और मास्क लगाकर ही चल रहे हैं। और लगभग लोगों
के पास वाहनों के कागजात भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अभियान अभी लगातार चलाया
जाएगा। वही पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे वाहन तलाशी अभियान से क्षेत्र के दो
पहिया वाहन चालकों में हड़कंप है। काफी संख्या में लोग लोग वैकल्पिक रास्तों के
सहारे आवागमन करने में अपनी भलाई समझ रहे हैं।
राहुल
देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें