ग्राम
समाचार कुंडहित:
शनिवार
को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन करते हुए "चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो" अभियान के
तहत कुंडहित प्रखंड के गड़जोड़ी तथा अमलादही पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में संबंधित पंचायत के मुखिया, जलसहिया स्वास्थ्य सहिया, सेविका के अलावे स्वयं सहायता समूह की
महिलाओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बारे में एसबीएम के प्रखंड समन्वयक रफीक
हुसैन ने बताया महावारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम के तहत किशोरियों युवतियों एवं
महिलाओं को महावारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
ताकि वे महावारी के दौरान स्वच्छता सुनिश्चित कर सके और विभिन्न प्रकार के रोगों
से खुद का बचाव कर सकें। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रखंड के गड़जोड़ी के अलावे
अमलादही पंचायत के जोड़बाहिंगा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के
दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन करते हुए महिलाओं तक महावारी
स्वच्छता प्रबंधन के तहत जारी दिशा निर्देशों की जानकारी विस्तार से पहुंचाई गई।
साथ ही उनसे स्वच्छता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए बताए गए उपायों का
अनुपालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान गड़जोड़ी की मुखिया नोचन मरांडी, जलसहिया शिखा चौधरी, स्वच्छता ग्राही आशीष गोप, पारा शिक्षक सनत मालपहाड़िया, सेविका अहिल्या मालपहाड़िया, जलसहिया फुलमनी मरांडी के अलावे उक्त पंचायतों के विभिन्न गांव की जल
सहिया स्वास्थ्य सहिया सेविका एवं काफी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं
के अलावे ग्रामीण किशोरी एवं महिलाएं उपस्थित थी।
राहुल
देव, ग्राम समाचार, कुंडहित


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें