Kundahit News (Jamtara) एसपी के निर्देश पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान



ग्राम समाचर कुंडहित:
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर शनिवार को कुंडहित पुलिस द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों के अलावे सीमावर्ती चेक पोस्टों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर वाहनों पर आवागमन कर रहे यात्रियों की संख्या, हेलमेट, मास्क आदि का की जांच की गई। जानकारी के अनुसार मुख्यालय स्थित बरमसिया मोड़ पर एसआई नंद किशोर सिंह, थाना के निकट  पीएसआई महेशमुंडा, एएसआई आरके पाल द्वारा आवागमन कर रहे दोपहिया, चारपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट मास्क आदि का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सख्त हिदायत दी गई साथ ही निर्धारित नियमों के हिसाब से ही यात्रियों की संख्या बनाए रखने की भी बात कही गई। कुंडहित के पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवेश कुमार भगत ने बताया कि जामताड़ा एसपी के दिशा निर्देश पर पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन करवाना साथ ही वाहनों पर यात्रियों की संख्या नियंत्रित करना एवं वाहन चला रहे लोगों द्वारा हेलमेट और मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल शनिवार को पुलिस द्वारा चलाए गए सघन तलाशी अभियान के मद्देनजर नियमों को ताक पर रखकर आवागमन करने वाले लोगों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।
राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें