Mihijam News (Jamtara) वैश्विक महामारी के दौरान एनएसएस स्वयंसेवक कर रहे हैं वृद्धजनों की सेवा



ग्राम समाचार मिहिजाम:
शनिवार को जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-01 के स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों की सहायता कर समाज में एक अद्भुत मिसाल पेश कीl स्वयंसेवक विक्रम वर्मा अपने गांव के 70 वर्ष के एक वृद्ध व्यक्ति की लगातार ढाई महीने से तीन पहर के खाने की पूरी व्यवस्था कर रहे हैंl ये वृद्ध राजस्थान के मूल निवासी हैं और जरूरी काम से अचानक अकेले ही उसे यहा आना पड़ाl  उनकी इस असमर्थता में स्वयंसेवक विक्रम वर्मा आगे आए और हर तरह से हर मोड़ पर उनका सहयोग कियाl इस दौरान कई बार अपने निजी दो पहिए वाहन से अपने खर्चे पर उन्हें पेंशन की राशि आहरण हेतु बैंक भी ले गएl उन्होंने लॉकडाउन के दौरान  फंसे इस वृद्ध व्यक्ति का ई-पास बनवाया और उनके गांव तक जाने के लिए वाहन की पूरी व्यवस्था भी कीl यात्रा के दौरान कोरोना की संभावना को ध्यान में रखते हुए उन्हें मास्क भी  दियाl ये वृद्ध जाति से निम्न वर्ग के हैं परंतु विक्रम ने जाति-धर्म भेदभाव इन सब बातों से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन कियाl  उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव से प्रसन्नचित्त होकर वृद्ध परिवार के अन्य सदस्यों ने फोन पर उन्हें आभार व्यक्त कियाl टीम लीडर धर्मेंद्र तिवारी इस कार्य से बहुत भावविभोर हो गएl इस सराहनीय कार्य को देखते हुए जिला नोडल पदाधिकारी सह कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोo राम प्रकाश दास ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें